
राज्य के उत्तरकाशी में आज शुक्रवार की सुबह से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं जिसके बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल है। आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सभी तहसीलों से जानकारी जुटाई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सुबह 7:42 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए और इस वक्त वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे जिसके बाद 8:19 पर फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए और उसके बाद जिला मुख्यालय में 10:59 में तीसरी बार लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र जमीन से 5 किलोमीटर नीचे उत्तरकाशी में था। जिलाधिकारी डॉक्टर मेहरबान सिंह बिष्ट ने अधिकारियों को जिले की सभी तहसील क्षेत्रो में भूकंप के असर के बारे में जानकारी जुटाने के निर्देश दिए। हालांकि राहत की बात यह है कि जिले में कहीं भी जान और माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हालांकि वरुणावत पर्वत लगातार कमजोर होता जा रहा है।
