Uttarakhand:- लोक भवन भेजे गए विधानसभा में पारित नौ विधेयक….. राज्यपाल की अनुमति के बाद जारी होगी अधिसूचना

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा सत्र के दौरान पारित नौ विधेयक मंजूरी के लिए लोक भवन भेज दिए गए हैं और राज्यपाल द्वारा अनुमति देने के बाद ही अधिसूचना जारी की जाएगी। विधानसभा सचिवालय ने पारित विधेयकों का लिपिकीय त्रुटि परीक्षण करने के बाद विधायी विभाग के माध्यम से उन्हें लोक भवन भेज दिया गया है और राज्यपाल की अनुमति के बाद अधिनियमों की अधिसूचना जारी की जाएगी। विधानसभा में पारित विधेयकों में उत्तराखंड सिंचाई जल निकासी विधेयक, उत्तराखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड निवेश व आधारिक संरचना विकास और विनियमन संशोधन विधेयक, उत्तराखंड एवं आवास सेवा विधेयक समेत। नौ विधेयक शामिल है जो कि राज्यपाल की मंजूरी के बाद अधिनियम बनेंगे।

Advertisements

Leave a Reply