
उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी में केदारताल ट्रैक पर लापता पर्वतारोहियों की तलाश लगातार जारी है ट्रैक पर लापता आठ पर्वतारोहियों की बीते कई दिनों से तलाश हो रही है और अब तक 6 शव बरामद हो गए हैं। ट्रैक पर लापता 6 की जान जा चुकी है। निम और एसडीआरएफ की टीम ने ट्रैक पर खोजबीन के दौरान यह दो शव बरामद किए जिन्हें मातली लाया जा रहा है। इससे पहले भी बुधवार तक चार पर्वतारोहियों के शव बरामद किए जा चुके थे और उसके बाद फिर से 2 शव बरामद हो चुके हैं और अभी भी रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है तथा दो अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।
Advertisements





