Uttarakhand:- एटीएम काटने की कोशिश कर रहे थे बदमाश….. लोगों ने शटर बंद कर पकड़े आरोपी

उत्तराखंड राज्य के रुड़की से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पर दो बदमाशो ने एटीएम काटने की कोशिश की। इस दौरान लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पुलिस को सूचित किया। जानकारी के मुताबिक कोतवाली गंगनहर थाना क्षेत्र के चावमंडी गौशाला के पास लगे एटीएम में दो बदमाशों ने घुसकर एटीएम को काटने का प्रयास किया और इसकी जानकारी यहां घास मंडी में घास लेने के लिए आए लोगों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने आरोपियों को पड़कर एटीएम का शटर बंद कर दिया था जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ लिया गया और उन्हें पुलिस अपने साथ ले गई। आरोपी के पास से लखनऊ नंबर की बाइक एवं कटर आदि सामान मिला है। पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Advertisements

Recent Posts