Uttarakhand:- राज्य में मुख्यमंत्री द्वारा नेताओं को सौंपे गए दायित्व…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल को सेतु आयोग में सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई है और ज्योति कोटिया को गोरखा कल्याण परिषद का अध्यक्ष बनाया गया है। बीते बुधवार को मंत्रिपरिषद अनुभाग द्वारा इस संबंध में अलग-अलग आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं और देहरादून के अभिषेक शाही को गोरखा कल्याण परिषद का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है इसके अलावा खटीमा उधम सिंह नगर निवासी कप्तान गंभीर सिंह धामी को उत्तराखंड राज्य पूर्व सैनिक कल्याण सलाहकार परिषद में वरिष्ठ उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता जीत सिंह बिष्ट को ग्रामीण अभियंत्रण सेवा परिषद में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस तरह से धामी सरकार ने संगठन के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सरकार में शामिल करते हुए उनके नए दायित्वों की घोषणा की है।

Advertisements

Leave a Reply