अल्मोड़ा:- खाई में गिरी कांग्रेस की रैली से लौट रही का…. एक की मौत

अल्मोड़ा। जिले में एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां कांग्रेस की रैली से लौट रही कार खाई में गिर गई इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। अल्मोड़ा- शेराघाट मोटर मार्ग पर काचुला पुल के पास यह हादसा हुआ और इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक कार में बैठे लोग मुख्यालय में आयोजित कांग्रेस की रैली में आए थे और वापसी के दौरान यह हादसा हुआ काचुला पुल से लगभग 10 मीटर आगे पहुंचते ही चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया जिसके चलते कार सड़क किनारे बने पैराफिट को तोड़ते हुए सीधे खाई में जा गिरी, इस दौरान कुंदन सिंह उम्र 70 वर्ष निवासी नाचनी की मृत्यु हो गई तथा इसके अलावा गणेश कुमार एवं भूपेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल है।

Advertisements

Leave a Reply