
उत्तराखंड राज्य में आज शुक्रवार को एक बार फिर से मौसम बदलने जा रहा है राज्य में मौसम का मिजाज आज भी बदला रहेगा। देहरादून , टिहरी , पौड़ी, नैनीताल, चंपावत में ओलावृष्टि, तेज हवाएं और तेज बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग द्वारा बारिश के लिए भारी चेतावनी जारी की गई है इसके साथ ही अन्य पर्वतीय जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के आसार भी है। राज्य में बीते एक हफ्ते से मौसम ऐसा ही बना हुआ है जिसके कारण एक तरफ गर्मी से राहत मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ लोगों को कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा है तथा आज फिर से राज्य में मौसम बदला हुआ रहेगा।
Advertisements


