
उत्तराखंड राज्य में लगातार चार धाम यात्रा पुराने रिकॉर्ड तोड़ते जा रही है विपरीत मौसम के बावजूद श्रद्धालु दर्शन के लिए जा रहे हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है और केदारनाथ में काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं चार धाम यात्रा का दूसरा चरण शुरू हो रहा है और श्रद्धालुओं को कोई भी असुविधा न हो इसके लिए संबंधित विभाग लगातार प्रयास कर रहे हैं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सरल, सुगम, दर्शन व्यवस्था, स्वच्छतता , पेयजल, आवास और चिकित्सा सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यात्रियों से पंजीकरण करने के साथ ही मौसम संबंधी सलाह और एसओपी का पालन करने के लिए भी कहा जा रहा है।
Advertisements


