अल्मोड़ा:- मौसम ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किया निराश….. स्थगित हुई राहुल गांधी की रैली

अल्मोड़ा जिले में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के अरमानों पर आज मौसम ने पानी फेर दिया और मौसम ने कार्यकर्ताओं को काफी निराश किया। राहुल गांधी के अल्मोड़ा आगमन को लेकर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी तैयारी की थी मगर उनके हाथ आज निराशा ही लगी खराब मौसम के चलते राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली स्थगित हो गई और ऐसे में कार्यकर्ता तथा उन लोगों को निराश होना पड़ा जो भी दिल से राहुल गांधी का इंतजार कर रहे थे। आज बृहस्पतिवार के दिन अल्मोड़ा में राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित थी और अगले साल 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए राहुल गांधी अल्मोड़ा आ रहे थे मगर खराब मौसम के कारण रैली स्थगित हो गई।

Advertisements

Leave a Reply