Uttarakhand:- राज्य में चढ़ने लगा पारा…..5 डिग्री तक तापमान में हुई बढ़ोतरी

उत्तराखंड राज्य में तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर उत्तराखंड के तापमान पर पड़ रहा है, इन दिनों दिल्ली जितना गर्म तापमान देहरादून में भी नजर आ रहा है। राजधानी देहरादून का तापमान काफी अधिक बढ़ गया है यहां पर तापमान में 5 डिग्री बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दून के लोगों का कहना है कि अप्रैल में पहले से इतना तापमान नहीं देखा जाता था। बीते सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री बढ़ोतरी के साथ 35 डिग्री से भी अधिक रिकार्ड किया गया। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया और प्रदेश के अन्य मैदानी इलाकों में भी यही हाल रहा है जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी लोगों को काफी परेशान कर रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार तापमान में बढ़ोतरी का कारण बारिश ना होना है और यदि बारिश ना हुई तो गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है।