Uttarakhand:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के लाखों बच्चो को संवाद कार्यक्रम के दौरान दी त्यौहार की शुभकामनाएं

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लाखों बच्चों के साथ जुड़कर संवाद करते हुए उन्हें त्यौहार की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास से “दिल की बात अंकल धामी के साथ” कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के करीब 8 लाख स्कूली बच्चों से वर्चुअल संवाद किया और उन्होंने बच्चों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा भैया दूज की शुभकामनाएं दीं इसके साथ ही उन्होंने त्यौहार की तैयारी के बीच पढ़ाई को कैसे वक्त दिया जाए यह भी बच्चों को बताया और बच्चों को स्थानीय उत्पाद अपनाने तथा सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बच्चों से उनके परिवार और दीपावली की तैयारी के बारे में बातचीत करते हुए परिवार और समाज को जोड़ने के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने की बात कही उन्होंने कहा कि त्योहार परिवार और समाज को जोड़ने के साथ ही सांस्कृतिक परंपराओं को भी आगे बढ़ने का माध्यम है। घर की साफ-सफाई में उन्होंने बच्चों से सहयोग करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। इस तरह उन्होंने विद्यार्थियों को अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए पढ़ाई के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए भी कहा और कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प जरूरी है।

Advertisements

Leave a Reply