Uttarakhand:- त्यौहारीय सीजन में बिजली की होगी निर्बाध आपूर्ति…. यूपीसीएल ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तराखंड राज्य में त्यौहारीय सीजन के दौरान बिजली की निर्बाध आपूर्ति होगी इसके लिए यूपीएससी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। त्योहार के दौरान घरों और बाजारों में रोशनी बनी रहे इसके लिए बिजली विभाग ने तैयारियां तेज कर दी है। यूपीसीएल ने अधिकारियों को बिजली आपूर्ति में किसी तरह की बाधा ना आने देने के निर्देश दिए हैं। यूपीसीएल पिटकुल के एमडी ध्यानी ने अधिकारियों को दिवाली से पूर्व प्रदेश में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही पर्व पर विद्युत आपूर्ति बाधित ना होने संबंधित दिशा निर्देश जारी किए हैं। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी विद्युत उपसंस्थानों में जिलाधिकारी कार्यालय, अग्निशमन, पुलिस, आपदा प्रबंधन, एसडीआरएफ के साथ ही विद्युत ठेकेदार के नाम साथ ही नियंत्रक अधिकारियों के मोबाइल नंबर जरूर होने चाहिए। अधिकारियों को विद्युत व्यवधान ना होने के संबंध में शपथ पत्र भेज देना होगा और यूपीसीएल द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के सख्त निर्देश जारी किए गए हैं।

Advertisements

Leave a Reply