
खानपुर विधायक उमेश कुमार द्वारा बड़ा राजनीतिक कदम उठाते हुए ऐलान किया गया है। खानपुर विधायक के अनुसार वह कल सदन से इस्तीफा देंगे और उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर भी काफी आरोप लगाए हैं उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि वह कल बुधवार को सदन से इस्तीफा देंगे इसके साथ ही उनका कहना था कि विपक्ष के साथ हमने कंधे से कंधा मिलाया लेकिन राज्य के भ्रष्टाचार से लेकर हरिद्वार में किसानों की समस्या तक विपक्ष ने कभी साथ नहीं दिया और अगली बार खुद जैसे दो चार चेहरों के साथ सदन में पहुंचने की ख्वाहिश भी उन्होंने जताई है। खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा की है उनका कहना है कि निर्दलीय के तौर पर मुझे खानपुर की जनता ने हरिद्वार जनपद से चुनकर भेजा था साढ़े चार साल तक हमने जब भी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर किसानों की लड़ाई को लेकर विपक्ष की तरफ उम्मीद से देखा तभी हमें निराशा मिली। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्ष ने उनका कभी भी साथ नहीं दिया विपक्ष इतने सालों में कभी भी उनके साथ खड़ा नहीं रहा और उन्होंने कहा कि इस सदन में मैं इस्तीफा देने की घोषणा करता हूं और मैं प्रयास करूंगा कि अगली बार हमारे साथ कुछ लोग हमारे और आए। इस तरह से उन्होंने इस्तीफे की घोषणा की है।





