Uttarakhand:- विधानसभा सत्र के दौरान पेश किया गया अनुपूरक बजट….. जानिए किसे मिला कितना हिस्सा

उत्तराखंड राज्य में विधानसभा सत्र के दौरान गैरसैंण के भराड़ीसैंण में आज अनुपूरक बजट भी पेश किया गया और इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लिए धनराशि दी गई है। भराड़ीसैण विधानसभा सत्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन पटल पर 7,400 करोड रुपए का अनुपूरक बजट रखा जिसमें राजस्व मद के लिए 3679.86 करोड़ और पूंजीगत मद के लिए 4164.32 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ऐसे में गैरसैण जलापूर्ति बांध परियोजना के लिए 122 करोड़ ,नवीन स्टेट डेटा सेंटर के लिए 40 करोड़ ,हरिद्वार गंगा कॉरिडोर परियोजना के लिए 30 करोड़, स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के लिए 100 करोड़ और गोल्डन कार्ड के लिए 125 करोड रुपए का प्रावधान है। इसके साथ ही कल्याणकारी पेंशन के लिए 93 करोड़, ऊर्जा क्षेत्र में खुरपिया फॉर्म परियोजना की विद्युत व्यवस्था के लिए 270 करोड़ तथा पिथौरागढ़, रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज के लिए 160 करोड़ रुपए प्रस्तावित है इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी बजट का वितरण किया गया है।

Advertisements

Leave a Reply