Uttarakhand:- युवाओं के लिए खुशखबरी…. इस माह निकलेगी समूह- ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां….. जारी हुआ कैलेंडर

उत्तराखंड राज्य में युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है इस माह समूह ग की 2200 से ज्यादा भर्तियां निकलेंगी जिसके लिए कैलेंडर जारी हो गया है। आयोग स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों की भर्ती का विज्ञापन भी 30 नवंबर को जारी किया करेगा। आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया के अनुसार कुल मिलाकर करीब 2200 समूह ग पदों पर भर्तियां इसी महीने शुरू कर दी जाएंगी। वर्दीधारी पदों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू कराने की योजना है। पुलिस कांस्टेबल, पीएससी ,आईआरबी आरक्षी, अग्निशामक, वन आरक्षी, स्पेशल टाइगर गॉड्स ,आबकारी सिपाही ,परिवहन आरक्षी, बंदीरक्षक, सचिवालय रक्षक के करीब 1694 पदों पर भर्ती का विज्ञापन बीते मंगलवार को जारी कर दिया गया है इसी प्रकार अन्य पदों पर भी भर्ती विज्ञापन 25 नवंबर को जारी किया जाएगा और मानचित्रकार ,प्रारूपकार के 200 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन 30 नवंबर को जारी किया जाएगा। युवाओं के लिए यह खुशी की खबर है और जो भी युवा समूह ग की परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वह इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Advertisements

Leave a Reply