Uttarakhand:- भूकंप से फिर डोली धरती…. यहां महसूस किए गए झटके….जानिए कितनी रही तीव्रता

उत्तराखंड राज्य भूकंप और आपदा की दृष्टि से काफी संवेदनशील राज्य है ऐसे में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अक्सर भूकंप के झटके महसूस होते रहते हैं और आज बुधवार सुबह चमोली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। चमोली में बुधवार सुबह भूकंप आया ह जिसका केंद्र ज्योर्तिमठ था और भूकंप सुबह 10:24 पर आया जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है और राहत की खबर यह है कि भूकंप के कारण किसी तरह के जान- माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। प्रशासन के अनुसार स्थिति सामान्य है और भूकंप के झटकों के बाद किसी तरह की अप्रिय घटना सामने नहीं आई जो कि राहत की बात है।

Advertisements

Leave a Reply