
बागेश्वर । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशानुसार जनपद बागेश्वर के अन्तर्गत Grassroot Level – Phase-I (Part-II ) मेगा ड्राइव के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया हैl उक्त के सबंध मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बागेश्वर द्वारा नालसा की योजनाओं के धरातल पर क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों (कानूनी सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 की धारा 12 के अंतर्गत) की पहचान हेतु तहसील कपकोट के अंतर्गत आने वाले दूरस्थ ग्रामसभा कर्मी को चिन्हित किया गया था l उक्त मेगा ड्राइव का शुभारम्भ आज दिनांक 16.11.2026 को सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती अनीता कुमारी की अध्यक्षता मे किया गयाl उक्त मेगा ड्राइव अभियान दिनांक 16.11.2026 से 14.01.2027(कुल 60 दिन) तक चलेगाl
अभियान के तहत सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर श्रीमती अनीता कुमारी द्वारा उपस्थित लोगो को बताया कि जमीनी स्तर पर विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभार्थियों (विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 12 के तहत) की पहचान के लिए इस विशेष अभियान (Mega Drive) का विस्तार किया गया है।
इसके अलावा सचिव द्वारा अंडरट्रायल रिव्यू कमेटियों (UTRCs), आश्रय गृहों में रहने वाली विधवाओं को न्याय सुलभ कराने, गिरफ्तारी के पूर्व एवं रिमांड के चरणों में न्याय, ‘NALSA ASHA’ (Awareness, Support, Help and Action) तथा बाल विवाह के उन्मूलन संबंधी दिशा-निर्देशों के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर के अंतिम छोर तक के पात्र व्यक्तियों को मुफ्त और प्रभावी विधिक सेवाएं व योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। शिविर में कृषि विभाग, श्रम विभाग, उद्यान विभाग, राजस्व विभाग, आधार कार्ड से सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी द्वारा अपने विभागों से सबंधित योजनाओं के बारे मे जानकारी दी गईl



