अल्मोड़ा:- विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान को लेकर आयोजित किया गया शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम

अल्मोड़ा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली (नालसा) व उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल (सालसा) के निर्देशों के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-17 /11/2026 को सुरक्षित बचपन अभियान के द्वितीय चरण के सफल किर्यान्वयन में जागरुकता प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला न्यायालय अल्मोड़ा मुख्य सभागार में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सुरक्षित बचपन अभियान के विषय में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष बाल कल्याण समिति देवेंद्र कुमार जोशी, सदस्य कृष्ण चंद्र सदस्य अर्चना कोठारी, नीतू कपकोटी आदि द्वारा शिक्षको को बच्चों के लिए कानूनी जानकारी, सुरक्षा, कानूनी सलाह, मानसिक उत्पीड़न,आदि की जानकारी प्रदान की गई। रोहित बिष्ट, असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा द्वारा POCSO (लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), 2012, यौन उत्पीड़न, असुरक्षित स्पर्श, शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, बच्चों के कानूनी अधिकार, आत्म सुरक्षा, निःशुल्क कानूनी सहायता, आदि की जानकारी दी गई। बीना पपोला,उप निरीक्षक, रजनी जोशी,सौरव ग्वासीकोटी,साइबर सैल अल्मोड़ा द्वारा साइबर सुरक्षा में (वायरस टोटल ऐप्स द्वारा अनजाने लिंक को चेक करने, 2 स्टेप वेरिफिकेशन कर सभी ऐप्स को सुरक्षित रखा जा सकता है। साइबर सैल नंबर 1930, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098 ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव, व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा,मजबूत पासवर्ड का उपयोग, OTP और PIN किसी से साझा न करना, फर्जी लिंक और वेबसाइट से बचना, साइबर अपराध की रोकथाम, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग,ऑनलाइन बैंकिंग में सावधानी,साइबर अपराध की शिकायत, साइबर जागरूकता को बढ़ावा देना आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया , एवं उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के पंफ्लेट वितरित किये गए।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts