Uttarakhand:- ढाई साल की तैयारी के बाद उत्तराखंड ने रचा इतिहास….. यूसीसी लागू करने वाला बना देश का पहला राज्य

उत्तराखंड राज्य समान नागरिक संहिता कानून लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन चुका है। आज यूसीसी के पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण करने के बाद इसे लागू कर दिया गया है। उत्तराखंड ने ढाई साल की मेहनत के बाद आज इतिहास रच दिया है समान नागरिक संहिता राज्य में लागू हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में पोर्टल और नियमावली का लोकार्पण किया इसकी अधिसूचना भी जारी हो गई है। इसके साथ ही समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है। उत्तराखंड राज्य में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए 27 मई 2022 को विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया था समिति ने अपनी रिपोर्ट 2 फरवरी 2024 को सरकार को सौंप थी और इसके बाद विधानसभा में मार्च 2024 में विधेयक पारित किया गया जिसके बाद लगातार इस विषय पर काम होता रहा और आज उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया है।