
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 27 जनवरी से समान नागरिक संहिता कानून लागू कर दिया गया है और सबसे पहले इस पोर्टल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पंजीकरण कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि आज वह दिन आ गया है जिसका हमें इंतजार था। आज उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया है मुख्यमंत्री द्वारा इस पोर्टल का और नियमावली का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री का कहना था कि हमारे प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। यूसीसी रूपी गंगा को निकालने का श्रेय देवभूमि की जनता को जाता है। आज अत्यंत हर्ष की अनुभूति हो रही है। उन्होंने कहा कि आज इसी क्षण समान नागरिक संहिता लागू हो रही है और अब सभी नागरिकों के अधिकार समान हो रहे हैं। सभी धर्म की महिलाओं के अधिकार समान हो रहे हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री को भी मैं धन्यवाद देता हूं क्योंकि उनके सहयोग से यह सब हो रहा है इस तरह से यूसीसी लॉन्च करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा प्रदेश की जनता को संबोधित किया गया।
