पिथौरागढ़:- जिला कारागार में कैदियों के बजट का देना होगा ब्यौरा….. सूचना आयोग द्वारा दिया गया आदेश

पिथौरागढ़। जिले में एक सप्ताह के अंतर्गत कैदियों के भोजन के बजट का ब्यौरा देने के निर्देश दिए गए हैं। पिथौरागढ़ जिला कारागार में कैदियों के भोजन पर होने वाले खर्च और उसकी गुणवत्ता जांच से जुड़ी जानकारी राज्य सूचना आयोग को देनी है आयोग ने कारागार प्रशासन को आरटीआई के तहत मांगी गई पूरी जानकारी 7 दिन के भीतर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं इसमें भोजन का बजट, खर्च की गई राशि, गुणवत्ता जांच कमेटी की बैठकों का ब्यौरा भी शामिल है। राज्य सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल के समक्ष पहुंचे मामले में किशोर राम ने जिला कारागार से कैदियों के भोजन की गुणवत्ता जाचने के लिए गठित कमेटी की बैठकों का ब्यौरा मांगा था उन्होंने भोजन के लिए आवंटित बजट आदि की जानकारी मांगी थी इसके अलावा कारागार में स्वास्थ्य कर्मियों के स्वीकृत पदों, भरे और रिक्त पदों की संख्या तथा कैदियों को रखने की क्षमता और वर्तमान में बंद कैदियों की संख्या का विवरण भी मांगा था आरटीआई के तहत उचित जवाब नहीं मिलने पर पहले विभागीय अपील और फिर राज्य सूचना आयोग में द्वितीय अपील दायर की गई। सुनवाई के दौरान सूचना आयुक्त कुशला नंद कोठियाल ने कहा है कि मांगी गई जानकारी सामान्य प्रकृति की है और कैदियों के हितों से जुड़ी है जिन्होंने जिला कारागार को 7 दिन के भीतर पूरी सूचना उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं।

Advertisements

Leave a Reply