अल्मोड़ा:- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा “सुरक्षित बचपन अभियान” का किया गया शुभारंभ

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-26/10/2026 को सुरक्षित बचपन अभियान ( A Pan india school Awareness Campaign) जागरुकता अभियान का शुभारंभ केन्द्रीय विद्यालय अल्मोड़ा में जागरूकता शिविर आयोजित कर किया गया। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को नालसा ( बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं) योजना,2024,POCSO ( लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), 2012,यौन उत्पीड़न,बाल-विवाह निषेध,बाल -श्रम,बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श,शिक्षा का अधिकार,समानता का अधिकार,बच्चों के कानूनी अधिकार,निःशुल्क कानूनी सहायता,साइबर सुरक्षा,साइबर सैल नंबर 1930,चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098,आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं उक्त अभियान के पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविर में विद्यालय के शिक्षकगण, व अधिकार मित्र संदीप सिंह नयाल उपस्थित रहें।

Advertisements

Leave a Reply