
उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुद्रप्रयाग में आज सोमवार को चार धाम सड़क परियोजना के तहत बने पुल और सुरंग मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 156 करोड़ की लागत से अलकनंदा नदी पर बने पुल और सुरंग मार्ग का निरीक्षण किया। इस मार्ग पर ट्रायल के तौर पर आवाजाही शुरू हो गई है, नियमित यातायात शुरू होने से केदारनाथ और बद्रीनाथ जाने वाले यात्रियों को रुद्रप्रयाग बाजार से होकर नहीं गुजरना होगा तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जल्द से जल्द इसका विधिवत लोकार्पण किया जाएगा। परियोजना के तहत अलकनंदा नदी पर 200 मीटर लंबा पुल और 900.30 मीटर लंबी सुरंग बनाई गई है यह मार्ग केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे जोड़ेगा जिसके तहत यात्रियों को जाम से भी छुटकारा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान रुद्रप्रयाग- गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे हैं स्थिरीकरण कार्यों की जानकारी भी ली तथा उन्होंने कहा कि अलकनंदा नदी पर बने पुल से चारधाम यात्रा और अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित होगी तथा बेहतर सड़क संपर्क से पर्यटन, स्थानीय कारोबार और रोजगार के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।





