अब नहीं कर सकते राजनीतिक दल झूटे वादे…….. सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका

देश में राजनीतिक दल हर चुनाव के आने पर हवा- हवा में बातें करते हैं मगर जैसे ही चुनाव बीत जाते हैं राजनीतिक दल अपने किए गए कई वादों को पूरा करने में नाकामयाब रहते हैं। मगर अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस संबंध में वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने अपने वकील के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करवाई है। याचिकाकर्ता द्वारा सुप्रीम कोर्ट से मांग की गई है कि यदि कोई राजनीतिक दल हवा हवाई जनता से कुछ वादा करता है और बाद में अपने वादे को पूर्ण करने में असमर्थ रहता है तो उस दल की मान्यता और चुनाव चिन्ह रद्द कर दिया जाए। इस संबंध में याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट से यह निर्देश देने की मांग की है कि अगर निर्वाचित दल अपने द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं कर पाते हैं तो इसके लिए वे जवाबदेह होंगे और उनका चिन्ह तथा राजनीतिक दल की मान्यता रद्द कर दी जाएगी।क्योंकि राजनीतिक दलों के तर्कहीन तथा मुफ्त वादों से लोकतंत्र को खतरा हो सकता है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट जल्द ही सुनवाई करेगा

Advertisements

Recent Posts