ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर कांग्रेस के बयान पर भाजपा का पलटवार……. पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड में चुनाव के बाद भी चुनावी गहमागहमी बनी हुई है। ईवीएम में छेड़छाड़ को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान का इस संबंध में कहना है कि अब कांग्रेस को हार का डर सताने लग गया है इसलिए उनकी तरफ से कांग्रेसियों को स्ट्रांग रूम के बाहर ड्यूटी पर लगा दिया गया है। तथा साथ में उन्होंने यह भी कहा कि पहले जहां हरीश रावत मुख्यमंत्री का सपना यशपाल आर्य को दिखा रहे थे वही अब खुद मुख्यमंत्री बनने के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अपनी हार का अंदेशा लगाते हुए कांग्रेस अभी से बहाने ढूंढ रही हैं। तथा हार जाने के बाद कांग्रेस फिर से एक बार ईवीएम मशीन के साथ छेड़खानी का आरोप लगाएगी। साथ में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि रावत काफी अनुभवी नेता हैं इसलिए उन्हें अपनी हार का अंदेशा पहले ही हो चुका है और वे अब कारण खोज रहे हैं।

Advertisements

Recent Posts