Uttarakhand corona update- राज्य में जानिए क्या रहे पिछले 24 घंटे के आंकड़े

उत्तराखंड में अब कोरोना की तीसरी लहर खत्म होने की कगार पर है। बीते 24 घंटे के अंदर कोरोना के मामलो में गिरावट आई है पहले की तुलना में बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कोरोना के कम मामले दर्ज हुए हैं। बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में कुल कोरोना के 243 नए मामले दर्ज हुए हैं तथा एक संक्रमित व्यक्ति की मौत भी हुई है तथा इस दौरान राज्य में 783 मरीज ठीक भी हुए हैं।बीते 24 घंटे के अंदर यदि हम प्रत्येक जिले की बात करें तो देहरादून से 83, चमोली से 18, अल्मोड़ा से 6, चंपावत से 4, बागेश्वर से 1, हरिद्वार से 54, नैनीताल से 14, पौड़ी से 13, पिथौरागढ़ से 9, रुद्रप्रयाग से 7, टिहरी से 17, यूएस नगर से 7, उत्तरकाशी से 10 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं।प्रशासन द्वारा अभी भी राज्य की जनता को कोविड संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisements

Recent Posts