अल्मोड़ा:- युवती को ऑनलाइन धमकी देकर ठगो ने हड़पे लाखों रुपए…..पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में ऑनलाइन धमकी देकर युवती से लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने युवती को धोखा देकर उससे 1.70 लाख रूपए हड़प लिए है। नगर के बेस कैंपस निवासी एक युवती ने पुलिस में तहरीर देते हुए बताया कि किसी अनजान व्यक्ति ने उसे चोट पहुंचाने की ऑनलाइन धमकी दी और डराया भी ऑनलाइन धमकी मिलने से वह काफी डर गई और ठगों ने उसे धोखे में रखा तथा उसके खाते से 1.70 लाख रुपए हड़प लिए। युवती ने पैसा वापस दिलाने की मांग की है और इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली है तथा पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Advertisements

Leave a Reply