Uttarakhand:- बारिश के चलते प्रदूषण से मिली राहत एक्यूआई में हुआ सुधार….अच्छी श्रेणी में पहुंची हवा

उत्तराखंड राज्य में बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है बारिश का असर देहरादून और ऋषिकेश की हवा में देखने को मिल रहा है यहां एक्यूआई में सुधार के चलते हवा की गुणवत्ता अच्छी श्रेणी में पहुंच गई है। हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का भी काफी असर पड़ता है और बारिश के चलते वातावरण में मौजूद धूल तथा सड़क पर मौजूद धूल में कमी आती है जिससे कि हवा की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिला है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार देहरादून में शुक्रवार को एक्यूआई 37 और ऋषिकेश में 23 रहा जो कि अच्छी श्रेणी में आता है।

Advertisements

Leave a Reply