
हिमालय विरासत ट्र्स्ट, उत्तराखंड के आयोजन में डॉ. निशक का रचना संसार रविवारीय कहानी वार्ता के अनवरत तीन वर्षों में 150 सप्ताह पूर्ण होने पर साहित्य अकादमी नई दिल्ली में इन कहानियों की समीक्षा में मुख्य वक्ता , वक्ता व संचालन में सहयोगी रहे समस्त साहित्यकारों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस सम्मान समारोह में मंचस्थ मुख्य अतिथियों में डॉ.रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ पूर्व शिक्षा मंत्री भारत,पद्म श्री प्रो.चक्रधर, प्रो.के.जी.सुरेश,प्रो. वरुण गुलाटी, आश्ना कंडियाल नेगी अध्यक्ष हिमालय ट्रस्ट द्वारा मंच पर प्रशस्ति पत्र, व स्मृति चिन्ह के साथ सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में पूरे देशभर से करीब 150 से अधिक साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के अवसर पर 200 से अधिक साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


