ज्योर्तिमठ हेलीकॉप्टर हादसा: – नियमों को किया दरकिनार, गई 6 लोगों की जान…. खराब मौसम बना वजह

उत्तराखंड राज्य में बीते 30 अक्टूबर को बड़े हेलीकॉप्टर हादसे में 6 लोगों की जान चली गई बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा जा रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताई जा रही है। चमोली जिले में सुबह से ही मौसम खराब था और बारिश का सिलसिला जारी था लेकिन हेलीकॉप्टर लगातार उड़ान भर रहे थे सख्त नियमों के बावजूद नियमों का उल्लंघन किया गया और हेली कंपनी की मनमानी ने 6 लोगों की जान ले ली। इस हादसे की वजह खराब मौसम और तकनीकी खराबी को माना जा रहा है खराब मौसम में हेलीकॉप्टरों के उड़ान भरने को लेकर प्रदेश सरकार की ओर से सख्त एसओपी बनाई गई है उसके बावजूद यह हेलीकॉप्टर कैसे उड़ान भर रहे थे यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। चमोली में बृहस्पतिवार से मौसम खराब था शुक्रवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी था और कोहरा छाया हुआ था लेकिन हेलीकॉप्टर रुकने का नाम नहीं ले रहे थे सख्त नियमों के बावजूद हेली कंपनियों की मनमानी लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ गई। बीते जून 2025 में केदार घाटी में बड़ा हादसा हुआ था और उस समय भी हादसे का कारण खराब मौसम को बताया गया था जिसके बाद एक बार फिर खराब मौसम ही हादसे की वजह बना हुआ है और ऐसे में छह लोगों को अपनी जिंदगी गवानी पड़ी है।

Advertisements

Leave a Reply