Uttarakhand:- हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। नशे की हालत में डायल 112 पर कॉल करते हुए व्यक्ति ने हरिद्वार को चार दिन के अंदर बम से उड़ाने की धमकी दी जिसके बाद पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर 12 घंटे के अंतर्गत आरोपित सोहन सिंह रावत निवासी पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने खुद यह बात कबूल करी है कि नशे की हालत में पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल कर दहशत फैलाने की कोशिश उसने की थी। आरोपित हरिद्वार के होटल में कार्यरत है और शराब पीने का आदी है जिसने बीते रविवार को हरिद्वार शहर में बम ब्लास्ट की धमकी दी इसके साथ ही देश और प्रदेश के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां की, पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisements

Leave a Reply