Uttarakhand:- हेलीकॉप्टर हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलीकॉप्टरों पर यूकाडा ने लगाई रोक

उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ानो पर रोक लगा दी है। बद्रीनाथ धाम से सहस्त्रधारा लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने के बाद ट्रांस भारत एविएशन की उड़ाने रोक दी गई है। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन के अनुसार ट्रांस भारत एविएशन का एक हेलीकॉप्टर दोपहर 1:14 में बद्रीनाथ से सहस्त्रधारा के लिए रवाना हुआ है जब यह जोशीमठ घाटी के आसपास से गुजर रहा था तब इसका पता नहीं लग पाया और उसके बाद हेलीकॉप्टर क्रैश होने की सूचना मिली इस हादसे के बाद ट्रांस भारत एविएशन की सभी हेलीकॉप्टरों की सभी उड़ानों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है।

Advertisements

Leave a Reply