
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली ( नालसा) व उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल ( सालसा)के निर्देशों के अनुपालन में एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा योगेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में अनामिका सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा, आफिया मतीन सिविल जज ( सिनियर डिवीजन) अल्मोड़ा व उदिशा सिंह सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अल्मोड़ा द्वारा दिनांक-30/10/2026 को सुरक्षित बचपन अभियान ( A Pan india school Awareness Campaign) जागरुकता अभियान के तहत वीरशिवा सिनियर सेकेण्ड्री स्कूल , होली एंजिल्स पब्लिक स्कूल व अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किये गये। शिविर में उपस्थित विद्यार्थियों को नालसा ( बच्चों के लिए बाल- अनुकूल कानूनी सेवाएं) मेरा बचपन मेरा अधिकार,बोलो बताओ बचाओ,के तहत योजना,2024, बच्चों के लिए कानूनी जानकारी,सुरक्षा,कानूनी सलाह,मानसिक उत्पीड़न,POCSO ( लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम), 2012,यौन उत्पीड़न,बाल-विवाह निषेध,बाल -श्रम,बाल तस्करी, असुरक्षित स्पर्श,शिक्षा का अधिकार,समानता का अधिकार,बच्चों के कानूनी अधिकार,आत्म सुरक्षा,निःशुल्क कानूनी सहायता,पुलिस हेल्प लाइन नंबर 112,साइबर सुरक्षा,साइबर सैल नंबर 1930,चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर,1098,आदि के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया,एवं उक्त अभियान के पंफ्लेट वितरित किये गए। शिविरों में,विद्यालयों के शिक्षकगण, व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।





