
उत्तराखंड राज्य में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं ऐसे में एक मामला सामने आया है जहां महिला को वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर उससे 9.38 लाख रुपए की साइबर ठगी की गई। फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर निवासी महिला ने 13 जून 2025 को कोतवाली श्रीनगर में शिकायत दी थी कि उनके व्हाट्सएप पर वर्क फ्रॉम होम के जरिए ऑनलाइन कार्य कर अच्छी कमाई का संदेश प्राप्त हुआ जिसके बाद उन्हें टेलीग्राम पर एक ग्रुप में जोड़कर विभिन्न ऑनलाइन टास्क दिए। आरोपित ने निवेश करने पर करीब 30% अतिरिक्त लाभ का लालच दिया शुरुआती टास्क पूरे करने पर कुछ धनराशि वापस भी दी गई जिससे कि पीड़िता का भरोसा बढ़ गया और अधिक मुनाफे का प्रलोभन देकर उसने अलग-अलग माध्यमों से कुल 9,38,800 की ठगी कर ली और ऐसे में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तलाशी शुरू की जिसके बाद आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है और आरोपित की पहचान आयुष मेहरा उम्र 21 वर्ष निवासी सीतापुर राजस्थान के रूप में हुई है जिसे पुलिस ने 1 जुलाई 2026 को गिरफ्तार किया है।


