अल्मोड़ा:- युवक पर तेंदुए ने किया हमला…… गांव में दहशत का माहौल

अल्मोड़ा। जिले के ताड़ीखेत से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां सुबह दूध देने जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। ताड़ीखेत के बाधाण गांव में शनिवार सुबह दूध देने जा रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया और युवक को संभलने का भी मौका नहीं मिला तेंदुए ने युवक पर पंजों से हमला कर उसे घायल कर दिया और जैसे ही युवक ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिजन और ग्रामीण घायल युवक को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय रानीखेत ले गए जहां युवक का प्राथमिक उपचार किया गया। गांव में दिनदहाड़े आबादी के नजदीक तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीणों में भय बना हुआ है ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

Advertisements

Leave a Reply