
उत्तराखंड राज्य में मौसम परिवर्तन का असर लगातार देखने को मिल रहा है राज्य में नवंबर माह के दौरान भी पहले जैसी ठंड महसूस नहीं हो रही और इस बार सर्दी भी देर से दस्तक दे रही है। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने के कारण सुबह-शाम ठंड हो रही है मगर दिन के तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की जा रही। आमतौर पर सुबह-शाम काफी अधिक ठंड नवंबर माह में पड़ने लगती है और दिन के तापमान में भी गिरावट आने लगती है मगर इस बार नवंबर के तीसरे सप्ताह में भी मैदानी इलाकों में गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप के चलते तापमान सामान्य के ऊपर बना हुआ है और रात के तापमान में भी अधिक गिरावट नहीं आई। मौसम के आंकड़े देखे तो 10 नवंबर को दून का अधिकतम तापमान 31.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री अधिक था और करीब 10 साल बाद नवंबर में अधिकतम तापमान यहां तक पहुंचा है इससे पहले 2016 में यह तापमान रिकार्ड किया गया था। मौसम के बदले मिजाज का असर ना सिर्फ दिन बल्कि रात के तापमान में भी दिखाई दे रहा है। सामान्य तौर पर नवंबर की शुरुआत से ही रातें सर्द होने लगती है और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है मगर इस बार ऐसा नहीं हुआ जिससे कि लोगों को नवंबर में भी अधिक सर्दी का एहसास नहीं हो रहा है।



