Uttarakhand:- मानसून को देखते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को दिए मॉक ड्रिल के निर्देश

उत्तराखंड राज्य में मानसून दस्तक दे चुका है और ऐसे में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी जिलों के जिला अधिकारियों समेत अन्य अधिकारियों को मॉक ड्रिल के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मानसून से पहले राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल के दौरान अधिकारियों को आपदा प्रबंधन को लेकर जरूरी निर्देश दिए और कहा कि उत्तराखंड जैसे संवेदनशील राज्य में आपदा से निपटने के लिए पहले से तैयारी, सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल सबसे जरूरी है। आईटी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मॉक ड्रिल सिर्फ अभ्यास नहीं है इससे राहत और बचाव तंत्र, संसाधनों की उपलब्धता, संचार व्यवस्था और विभागों के बीच तालमेल की वास्तविक स्थिति का पता चलता है इसलिए उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

Advertisements

Leave a Reply