Uttarakhand:- क्या अब उपभोक्ताओं से वसूला जाएगा स्ट्रीट लाइट का बिल….तैयार हुआ प्रस्ताव

उत्तराखंड राज्य में स्ट्रीट लाइट का बिल भी उपभोक्ताओं से वसूलने की तैयारी चल रही है राज्य में नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत पर स्ट्रीट लाइट का काफी बिल बकाया है जिसके चलते शहरी विकास विभाग सर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है जो कि जल्द ही जल्द ही मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा। राज्य के देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी समेत ऐसे कई जिलों के नगर निकायों पर यूपीसीएल का काफी बिल बकाया है और यदि यूपीसीएल इन पर कार्यवाही करता है तो जन सुविधा का मामला होने के नाते कनेक्शन भी काट नहीं सकता जिससे कि यह बकाया बढ़ता जा रहा है और अब विभाग सर चार्ज वसूलने की तैयारी कर रहा है जिसके लिए प्रस्ताव बनाकर जल्दी ही मुख्य सचिव के समक्ष रखा जाएगा।

Leave a Reply