Uttarakhand :- विद्यालय में घुसे दो गुलदार…. मची अफरा- तफरी, दो दिन बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड राज्य के कोटद्वार क्षेत्र के पास एकेश्वर विकासखंड की मवालस्युं पट्टी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सासौ में बीते शनिवार को दो गुलदार आ गए जिससे कि स्कूल में अफरा तफरी मच गई। गुलदार स्कूल की दीवार पर दिखे जिससे कि हड़कंप मच गया और उन्हें देख प्रार्थना स्थल पर मौजूद विद्यार्थियों में डर का माहौल पैदा हो गया बच्चों को समय रहते कमरों में पहुंचाया गया जिससे कि बड़ी दुर्घटना टल गई और बच्चों पर जान का खतरा देखते हुए आगामी सोमवार और मंगलवार को स्कूल बंद करने का निर्णय लिया गया है। गुलदार शनिवार की सुबह प्रार्थना स्थल के पास पहुंच गए इस दौरान वहां पर कई विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद थे तथा विद्यालय के निकट से टैक्सी कैब में जाते हुए वाहन चालक शुभम रावत ने विद्यालय की चार दिवारी के सामने गुलदारों को दिखा और ग्रामीणों के शोर मचाने तथा वाहन चालक के हॉर्न बजाने से गुलदार भाग गए इसके साथ ही बच्चों को सुरक्षित कमरों में भेजा गया और अब 2 दिन तक विद्यालय बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply