
उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम बदलने के आसार हैं। आज शुक्रवार को पर्वतीय क्षेत्र के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम बदलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बिजली चमकने और ओलावृष्टि तथा तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है अन्य क्षेत्रों में भी बारिश की संभावना जताई गई है और 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। आने वाले दिनों की बात करें तो आगामी 24 जून तक मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान लगाया गया है और तेज दौर की बारिश के आसार जताए गए हैं।
Advertisements


