
उत्तराखंड राज्य में चंपावत- लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई और इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई जबकि तीन लोग घायल हो गए यह सभी डीडीहाट कनालीछीना के रहने वाले हैं तथा घायलों का इलाज लोहाघाट अस्पताल में चल रहा है। हादसे में राजेंद्र कुमार निवासी अतेड़ा डीडीहाट और बलदेव निवासी ननकोड़ा की मौत हो गई है जबकि 35 वर्षीय नीतू देवी और 8 वर्षीय अक्षिता, 5 वर्षीय आरव घायल हो गए हैं जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी और इस दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।
Advertisements


