Uttarakhand:- राज्य के इन क्षेत्रों आज मौसम बदलने के आसार….7 जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड राज्य के सात जिलों में मौसम फिर से बदलने जा रहा है देहरादून समेत टिहरी ,उत्तरकाशी, बागेश्वर, चमोली ,पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में बारिश का अनुमान लगाया गया है। आज से फिर एक बार हल्की बारिश की संभावना राज्य के अधिकांश जिलों में जताई जा रही है आज शनिवार को पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग केंद्र की ओर से देहरादून समेत 7 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी जारी किया गया है इसके साथ ही अगर आने वाले दिनों की बात करें तो 26 अक्टूबर तक प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना है इसके बाद अक्टूबर के अंतिम दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम बदलने के चलते ठंड भी काफी तेजी से महसूस होगी और ऐसे में लोगों को अक्टूबर माह में ही कड़ाके की ठंड का एहसास हो सकता है।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts