बागेश्वर – लैंगिक अपराधों के प्रति 26 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलाया जाएगा जागरूकता अभियान- सचिव अनीता कुमारी

बागेश्वर । बच्चों को लैंगिक अपराधों से संरक्षण और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 26 से 31 अक्टूबर तक सुरक्षित बचपन अभियान चलाया जाएगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें बच्चों को बाल संरक्षण अधिनियम, 2012 की जानकारी दी जाएगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 26 अक्टूबर को जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, सिमार में सुबह नौ बजे से जागरूकता शिविर आयोजित होगा। 27 अक्टूबर को विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मंडलसेरा में सुबह 9.30 बजे से कार्यक्रम होगा। 28 अक्टूबर को कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल, कठायतबाड़ा में सुबह नौ बजे से शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में 29 अक्टूबर को राइंका वज्यूला गरुड़ में सुबह 9.30 बजे से, 30 अक्टूबर को आनंदी अकादमी, घिरौली में सुबह 8.45 बजे से तथा 31 अक्टूबर को सेंट एडम्स पब्लिक स्कूल, गरुड़ में सुबह 9.30 बजे व जनपद के अन्य विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Advertisements

Leave a Reply

Recent Posts