
उत्तराखंड राज्य में यात्रियों के लिए खुशखबरी सामने आई है उत्तराखंड परिवहन निगम ने एनआईसी के सहयोग से यात्रियों को मेट्रो की तर्ज पर व्हाट्सएप के माध्यम से भी टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। राज्य में परिवहन निगम की बसों में प्रतिदिन 90 हजार से भी अधिक यात्री सफर करते हैं और ऐसे में टिकट ऑनलाइन बुक होता है और दूसरा बस कंडक्टर द्वारा टिकट दिए जाते हैं मगर अब परिवहन निगम ने व्हाट्सएप के माध्यम से टिकट बुक करने की सुविधा देने की योजना बनाई है। रोडवेज महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह के अनुसार परिवहन निगम व्हाट्सएप नंबर जारी करेगा और इस नंबर पर संदेश भेजते ही यात्रा संबंधी जानकारी भरने का विकल्प आएगा और उसके बाद किराया भुगतान करने के लिए क्यूआर कोड उपलब्ध होगा क्यूआर कोड स्कैन कर भुगतान करने पर यात्री के व्हाट्सएप पर एक क्यूआर आधारित ई टिकट आएगा जिसे कंडक्टर क्यूआर कोड बारकोड को स्कैन करेगा और उसके बाद टिकट संबंधी सभी विवरण उसके डिवाइस पर दिखाई देंगे। यह सुविधा केवल उन बसों को मिलेंगी जिनमें ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा है। फिलहाल इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।


