
गरुड़ (बागेश्वर) । पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत शनिवार को अचानक ही देहरादून से हैलीपेड गरुड़ पर पहुंचे। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं के साथ उनका स्वागत किया। हैलीपेड ग्राउंड पर ही उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं इलैक्ट्रोनिक मीडिया व प्रिंट मीडिया से जुड़े सभी लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, गोपाल दत्त भट्ट,हरीश ऐठानी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकता मौजूद थे। शुभकामना सन्देश में उन्होंने ने सभी प्रदेशवासियों के खुशहाल जीवन व उन्नति की कामना की। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कार से पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुए।
Advertisements



