Uttarakhand:- दून विश्वविद्यालय में इस दिन आयोजित किया जाएगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन…. मुख्यमंत्री द्वारा की गई समीक्षा

उत्तराखंड राज्य के देहरादून में 13 नवंबर को दून विश्वविद्यालय में तीसरा प्रवासी उत्तराखंड सम्मेलन आयोजित किया जाएगा इसकी समीक्षा मुख्यमंत्री द्वारा की गई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्मेलन में सार्थक संवाद की ठोस व्यवस्था हो , प्रवासियों के सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें राज्य में निवेश, स्वरोजगार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने दून विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन की तैयारी की समीक्षा की और आयोजन को भव्य, सुव्यवस्थित तथा प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री का कहना था कि उत्तराखंडी देश दुनिया में अपनी प्रतिभा और परिश्रम से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं राज्य के समग्र विकास में उनके अनुभव, विशेषज्ञ और सुझावों का पूरा लाभ उठाया जाना चाहिए। यह सम्मेलन प्रवासियों को अपनी जड़ों से जोड़ने के साथ ही प्रदेश के विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का एक सशक्त मंच भी बनेगा।

Advertisements

Leave a Reply