Uttarakhand:- राज्य में करवट बदल रहा है मौसम…. आगामी 5 दिनों तक जारी किया गया अलर्ट

उत्तराखंड राज्य में मौसम फिर एक बार करवट बदल रहा है आज दिवाली के दिन भी कई जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया था और ऐसे में आगामी 5 दिनों तक राज्य में मौसम बदला हुआ रहने का अनुमान लगाया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पर्वतीय जिलों और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम में हो रहे बदलाव का असर मैदानी क्षेत्र के तापमान में भी देखने को मिलेगा। राज्य के निचले इलाकों में बारिश और 3600 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं और आने वाले दिनों की बात करें तो 11 नवंबर तक प्रदेश में मौसम ऐसा ही रहेगा हालांकि 12 नवंबर को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, लेकिन 13 नवंबर को एक बार फिर पर्वतीय जिलों में मौसम बिगड़ने के आसार जताए गए हैं। बीते शनिवार की बात करें तो प्रदेश भर का तापमान सामान्य के आसपास रहा और ऐसे में ठंड का एहसास भी काम हुआ मगर अब फिर से मौसम बदलने के चलते ठंड में बढ़ोतरी होगी और लोगों को ठिठुरन महसूस होगी तथा पर्वतीय क्षेत्र का यह बदलाव मैदानी जिलों को भी प्रभावित करेगा।

Advertisements

Leave a Reply