
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 9 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस को लेकर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने राज्य आंदोलनकारियों ,अमर शहीदों और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए राज्य के समग्र विकास का रोड मैप प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 वर्षों की विकास यात्रा में कुशल वित्तीय प्रबंधन के चलते प्रदेश की अर्थव्यवस्था का आकार 26 गुना और प्रति व्यक्ति आय 18 गुना तक बढ़ चुकी है। राज्य की आर्थिक विकास दर 7.83 प्रतिशत दर्ज की गई है और गरीबी दर 32.70 प्रतिशत से घटकर 6.92 प्रतिशत पहुंच गई है और उन्होंने मातृशक्ति के सशक्तिकरण पर कहा कि 30% आरक्षण महिलाओं को सरकारी नौकरियों में दिया गया है और लखपति दीदी योजना के तहत 3 लाख से अधिक महिलाएं लाभ कमा चुकी हैं और सैनिकों के सम्मान में देहरादून में सैन्य धाम का निर्माण तथा हाउस आफ हिमालयाज ब्रांड से स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाई जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने जनता से समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण में भागीदार बनने का आवाहन भी किया तथा जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।



