Uttarakhand:- पति-पत्नी के झगड़े के चलते महिला ने बेटी समेत गंगनहर में लगाई छलांग

उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जहां पति-पत्नी का झगड़ा हुआ और इस विवाद के चलते महिला ने अपनी मासूम बेटी के साथ गंगनहर में छलांग लगा दी जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक महिला का मायके जाते समय पति के साथ झगड़ा हो गया और उससे कहासुनी के बीच महिला बाइक से उतरकर बेटी को लेकर गंग नहर में कूद गई। घटना का पता चलते ही सीओ ज्वालापुर और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में जुट गई।

Advertisements

Leave a Reply