Uttarakhand:- सॉफ्टवेयर से होगी दोहरे नाम वाले मतदाताओं की जांच…. त्रुटि सुधार हेतु चलेगा अभियान

उत्तराखंड राज्य में दोहरे नाम वाले मतदाताओं की जांच सॉफ्टवेयर से होगी तथा त्रुटि सुधार के लिए राज्य में निरंतर अभियान चलाया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीसीआरसी पुरुषोत्तम ने बीते शुक्रवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और बैठक में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्रदेश में चल रहे अभियान की विस्तृत जानकारी भी दी। उनके द्वारा कहा गया कि दोहरे नाम वाले मतदाताओं की जांच डीएसई सॉफ्टवेयर के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि मतदाताओं की किसी भी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने के लिए दावे, आपत्तियों को दर्ज करने की अवधि तक निरंतर अभियान चलता रहेगा इसके साथ ही उन्होंने अपील की कि मतदाताओं के नाम आदि में त्रुटियों को ठीक करने के लिए फॉर्म भरे जाएं और यह भी अवगत कराया जाएगा कि प्रदेश में ऐसे मतदाता जिनका नाम दो स्थानों पर दर्ज है उन्हें डीएसई के माध्यम से चिन्हित कर नियमानुसार जांच कर निस्तारित किया जाएगा।

Advertisements

Leave a Reply